भीलवाड़ा में पंचायत आम चुनाव-2026 के प्रथम और द्वितीय चरण को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, तिलक नगर, भीलवाड़ा में पंचायत समितिवार स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम की मतदान के लिए तैयारी (कमीशनिंग) और मतगणना कार्य के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी आदेश में प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों और द्वितीय चरण की 7 पंचायत समितियों के लिए कक्ष आवंटित किए गए हैं। निर्धारित व्यवस्था के तहत संबंधित पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्ष तय किए गए हैं।

प्रथम चरण में बिजौलिया के 78 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 21 और मतगणना कक्ष 16 निर्धारित किया गया है। जहाजपुर के 107 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 128 और मतगणना कक्ष 129 तय किए गए हैं। खजूरी के 87 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 126 और मतगणना कक्ष 127 निर्धारित किए गए हैं।

कोटड़ी के 164 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 35 और मतगणना कक्ष 39 आवंटित किए गए हैं। माण्डलगढ़ के 120 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 113 और मतगणना कक्ष 115 निर्धारित किए गए हैं। बनेड़ा के 108 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 32 और मतगणना कक्ष 31 तय किए गए हैं।

इसी चरण में करेड़ा के 102 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 135 और मतगणना कक्ष 136 निर्धारित किए गए हैं। माण्डल के 127 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 146/2 और मतगणना कक्ष 144 आवंटित किए गए हैं। सुवाणा के 217 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 41 और मतगणना कक्ष 42 निर्धारित किए गए हैं।

द्वितीय चरण के लिए भी 7 पंचायत समितियों के स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्ष तय किए गए हैं। फूलियाकलां के 97 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 123 और मतगणना कक्ष 118 निर्धारित किए गए हैं। रायपुर के 98 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 137 और मतगणना कक्ष 140 आवंटित किए गए हैं। सहाड़ा के 112 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 131 और मतगणना कक्ष 132 तय किए गए हैं।

शाहपुरा के 81 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 22 और मतगणना कक्ष 23 निर्धारित किए गए हैं। आसीन्द के 83 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 12 और मतगणना कक्ष 10 आवंटित किए गए हैं। हुरड़ा के 87 मतदान केंद्रों के लिए प्रथम तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 147 और मतगणना कक्ष 146 तय किए गए हैं। शंभूगढ़ के 77 मतदान केंद्रों के लिए भू-तल पर स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष 15 और मतगणना कक्ष 26 निर्धारित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जसमीत सिंह संधू की ओर से जारी आदेश के तहत दोनों चरणों की सभी 16 पंचायत समितियों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना कक्षों का निर्धारण कर दिया गया है। इससे पंचायत आम चुनाव-2026 के दौरान ईवीएम की कमीशनिंग, स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था और मतगणना के लिए पंचायत समितिवार स्थान तय हो गए हैं।

Tags: