भीलवाड़ा: मृत्युंजय सेवा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा आयोजित
मेयर जसवंत कंवर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में शरद पूर्णिमा, दीपावली स्नेह मिलन और वार्षिक आय-व्यय के लेखा-जोखा पर चर्चा हुई।
तस्वीर में मृत्युंजय सेवा संस्थान के कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों और सदस्यों का सम्मान।
भीलवाड़ा। मृत्युंजय सेवा संस्थान, ए सेक्टर पंचवटी की ओर से श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर में वार्षिक साधारण सभा संपन्न हुई। सभा में भीलवाड़ा नगर निगम की मेयर श्रीमती जसवंतकंवरजी, श्रीमान भूपेंद्र सिंह जी राणावत, पार्षद श्रीमती संतोष कंवर, वार्ड नंबर 26 से पार्षद श्री शंकर लाल जी जाट एवं वार्ड नंबर 36 के पार्षद राजेंद्र जी जैन पधारे। मृत्युंजय सेवा संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संस्था अध्यक्ष काश्मीर भट्ट एवं सचिव भरत कुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों शरद पूर्णिमा तथा दीपावली स्नेह मिलन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पिछले वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में नगर व्यास पंडित राजेंद्र जी व्यास, शोभालाल शर्मा, सुनील तिवारी, संस्था उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक, पवन जी जैन, कोषाध्यक्ष हस्तीमल, जगदीश जी जाट, अरुण सोनी, दुर्गेश सोनी, मनीष सोनी, सुनील टिक्कीवाल, रवि दाधीच, अंकित शर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। वार्षिक साधारण सभा में संस्था के आगामी आयोजनों और पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रमुख रूप से सामने आया।