जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से समीक्षा बैठक में चर्चा करतीं भीलवाड़ा महापौर जसवंत कंवर।   

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नगर निगम भीलवाड़ा की महापौर जसवंत कंवर शामिल हुईं। बैठक में प्रदेश के शहरों के समग्र विकास, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहरों में स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार करने तथा उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहभागिता के बाद महापौर जसवंत कंवर ने भीलवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नगर निगम भीलवाड़ा मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का पालन करते हुए शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण समर्पण एवं निरंतर प्रयासों के साथ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप 100 दिवसीय कार्ययोजना के माध्यम से स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान पर समयबद्ध कार्रवाई पर जोर रहेगा।

Tags: