भीलवाड़ा: उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का युवा जनहित सेवा समिति ने किया स्वागत
15 वर्षों से समिति के संरक्षक रहे राधेश्याम सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन पर पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी।
तस्वीर में पगड़ी और माला पहने राधेश्याम सोमानी को स्मृति चिन्ह भेंट करते समिति के पदाधिकारी।
भीलवाड़ा में युवा जनहित सेवा समिति की ओर से राधेश्याम सोमानी के निर्विरोध उपमहापौर निर्वाचित होने पर भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सोमानी को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
समिति के अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने बताया कि राधेश्याम सोमानी विगत 15 वर्षों से युवा जनहित सेवा समिति के संरक्षक के रूप में संस्था का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके निर्विरोध उपमहापौर बनने से समिति परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
अभिनंदन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का, सचिव अ. रहीम कुरैशी, कोषाध्यक्ष मो. यासीन घोसी, शहर अध्यक्ष उम्रदराज कुरैशी, पं. चांदमल जोशी, फरमान बेग, इरफान सिलावट एवं अबरार कुरैशी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।