भीलवाड़ा: 20वीं जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में जयपुर का दबदबा
सुखाड़िया स्टेडियम में जारी तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन तालू और शान्शु वर्ग के मुकाबले हुए, 6 अक्टूबर को सेमीफाइनल और फाइनल खेलेंगे।
तस्वीर में भीलवाड़ा में आयोजित वुशू प्रतियोगिता के दौरान पदक विजेता खिलाड़ी और अतिथि मंच पर दिख रहे हैं।
भीलवाड़ा, 05 अक्टूबर। राजस्थान वुशू संघ और भीलवाड़ा जिला वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में सुखाड़िया स्टेडियम में चल रही 20वीं जूनियर राज्य स्तरीय (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन जयपुर टीम का दबदबा रहा। 04 से 06 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन तालू और शान्शु वर्ग के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 06 अक्टूबर को पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानन्द कटारिया ने बताया कि 06 अक्टूबर को पुरुष एवं महिला वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
आयोजन अध्यक्ष गौरव आचार्य ने बताया कि दूसरे दिन आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महिला थानाधिकारी श्रीमती मेघना त्रिपाठी, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली और जिला यूनेस्को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने तालू के पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए यूनेस्को के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
भीलवाड़ा जिला वुशु संघ ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जिलों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चेतन मानसिंहका, डॉ. शांती लाल छापरवाल, जिला यूनेस्को के पूर्व अध्यक्ष देवकिशन आचार्य सहित कई अतिथि मंच पर मौजूद थे।
आयोजन सचिव नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन तालू वर्ग के मुकाबलों में चनक्वान बालक वर्ग में मो. अकिल (पाली) ने स्वर्ण, लखन पारीक (जयपुर) ने रजत और विश्वश्रवा आचार्य (जोधपुर) ने कांस्य पदक जीता। चनक्वान बालिका वर्ग में हिमांगी नेगी (जयपुर) ने स्वर्ण, कीर्ति सिंह (जयपुर) ने रजत और उन्नति शेखावत (जयपुर) ने कांस्य पदक हासिल किया।
नानक्वान बालक वर्ग में स्वारित पारीक (जयपुर) ने स्वर्ण, दीपकमल सिंह (जयपुर) ने रजत और सुमित कुमार मीना (भीलवाड़ा) ने कांस्य पदक जीता। विन्ग्चुन बालक वर्ग में देवांग सैनी (जयपुर) ने स्वर्ण, पार्थ सैन (जोधपुर) ने रजत और अदित्य (जोधपुर) ने कांस्य पदक हासिल किया।
शान्शु क्वार्टर फाइनल के 45 किलोग्राम बालक वर्ग में शौर्य सिंह (कोटा) ने लकी (श्रीगंगानगर) को 2-0 से, हिन्द कुमावत (उदयपुर) ने तन्मय चौधरी (दौसा) को 2-1 से, दुष्यंत सिंह गुर्जर (जयपुर) ने निशिकांत (हनुमानगढ़) को 2-0 से और अनिरुद्ध क्रिशन (जोधपुर) ने वीरबहादुर (भरतपुर) को 2-0 से हराया।
48 किलोग्राम बालक वर्ग में मयंक (जालौर) ने पुश्पेंदर माहवार (बूंदी) को 2-0 से, दक्ष सहारन (हनुमानगढ़) ने राजवीर जजोटर (भीलवाड़ा) को 2-0 से, खुशदीप (श्रीगंगानगर) ने गोलू गुर्जर (जयपुर) को 2-0 से और कुलदीप (जोधपुर) ने अफसल (पाली) को 2-0 से हराया।
52 किलोग्राम बालक वर्ग में लक्षित चावरिया (जयपुर) ने समीर खान (दौसा) को 2-0 से, मानव (जोधपुर) ने हर्षित सैनी (बूंदी) को 2-1 से, प्रियांशु (जालौर) ने नितीन गुर्जर (धोलपुर) को 2-0 से और अंशुमन सिंह (कोटा) ने रविंदर (सीकर) को 2-0 से हराया।
56 किलोग्राम बालक वर्ग में अरुण (भीलवाड़ा) ने मोहित सिंह (जालौर) को 2-0 से, अभय मेवारा (बूंदी) ने भागीरत सुवालका (भीलवाड़ा) को 2-0 से, मनीष (श्रीगंगानगर) ने यश यादव (अलवर) को 2-0 से और नितेश कुमार (सीकर) ने विक्रम सिंह (चुरू) को 2-0 से हराया।
60 किलोग्राम बालक वर्ग में रितेश राघव (झुंझुनू) ने डूंगर सिंह (भीलवाड़ा) को 2-0 से, लोकेन्द्र (जोधपुर) ने नेपाल सिंह (बाड़मेर) को 2-0 से और अंकित चौधरी (धोलपुर) ने शोबित शर्मा (कोटा) को 2-0 से हराया। उदय (भीलवाड़ा) ने मनिन्द्र (श्रीगंगानगर) के मुकाबले में 0-2 से जीत दर्ज की।
45 किलोग्राम बालिका वर्ग में ख़ुशी शर्मा (जयपुर) ने शर्मीला माली (भीलवाड़ा) को 2-0 से, तनु महरा (दौसा) ने दिव्या कँवर (हनुमानगढ़) को 2-0 से, दिव्या सोनी (जालौर) ने शिखा (सीकर) को 2-0 से और नव्या शर्मा (कोटा) ने तन्वी दधिची (चुरू) को 2-0 से हराया।
48 किलोग्राम बालिका वर्ग में हर्मन कौर (हनुमानगढ़) ने सुनाक्षी (जालौर) को 0-2 से, बलवंत कँवर (जोधपुर) ने सुनैना (श्रीगंगानगर) को 2-0 से, हिमानी (चुरू) ने वर्षा प्रजापत (अजमेर) को 2-0 से और गायत्री पूनिया (सीकर) ने मानसी वर्मा (दौसा) को 2-0 से हराया।
52 किलोग्राम बालिका वर्ग में मानसी (झुंझुनू) ने करवी चौधरी (पली) को 2-0 से, दिव्या गोदारा (जालौर) ने अवनी भाटी (जयपुर) को 2-0 से, प्रियान्षा चौधरी (जोधपुर) ने रुचिका सपाट (सीकर) को 2-1 से और दिव्या कुमारी (हनुमानगढ़) ने संध्या (श्रीगंगानगर) को 2-0 से हराया।
56 किलोग्राम बालिका वर्ग में इशिता चौधरी (जालौर) ने निकिता शर्मा (जयपुर) को 2-0 से, कोमल (अलवर) ने सुमन माली (भीलवाड़ा) को 2-0 से, दिव्या (झूँझुनु) ने अंजू गुर्जर (अजमेर) को 2-0 से और नोजल (हनुमानगढ़) ने हिमांशु (भीलवाड़ा) को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 06 अक्टूबर को पुरुष और महिला वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का निर्णायक चरण होगा।