भीलवाड़ा: गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान ने दी श्रद्धांजलि
गांधी दर्शन संस्थान के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अहिंसात्मक मार्ग अपनाने पर जोर दिया।
भीलवाड़ा में गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष खड़े सदस्य।
भीलवाड़ा, 02 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जिला-भीलवाड़ा की ओर से गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रातः 9:00 बजे भूपाल क्लब के सामने गांधी बाजार स्थित गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आज फिर गांधी प्रासंगिक हो गए हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज फिर अहिंसा पूर्वक सत्याग्रह और आंदोलन की आवश्यकता आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहकर अहिंसात्मक आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी, युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन और महिला संयोजक कस्तूरी देवी जाट ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में गांधी दर्शन संस्थान के मो. रफीक शेख, महावीर गांधी, एडवोकेट ओमप्रकाश तेली, सुनील दत्त शर्मा, पार्षद योगेश सोनी, मिजान अहमद गंगापुर, रामदयाल बलाई, पूर्व पार्षद सुरेश बंब, पार्षद प्रत्याशी मंजू बंब, शिवराज सुराणा, अली मंसूरी, राजेश शर्मा, साबिर मोहम्मद, अनिल राठी, भगत प्रजापत, मो. आरिफ अंसारी, राजेश करनावट, माणक सोनी, नन्दलाल भील, मोडूलाल भील सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे।
गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की रक्षा और अहिंसात्मक आंदोलन की आवश्यकता को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।