तस्वीर में भरतपुर जिले के भुसावर पुलिस थाने की पीली इमारत, साइनबोर्ड, मुख्य प्रवेश द्वार और बाहर रखे पीले रंग के बैरिकेड्स दिखाई दे रहे हैं।

भुसावर थाना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा भुसावर के बाहरी हिस्से पर लगी लोहे की एंगल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर वारदात का खुलासा किया।

थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि 22 अगस्त 2026 को अजीत कुमार मीना पुत्र मोतीलाल मीना, निवासी औंड मीना तहसील महवा, जिला दौसा, हाल शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भुसावर ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि 21-22 अगस्त की रात अज्ञात चोर पीएनबी शाखा भुसावर के बाहरी हिस्से पर लगी लोहे की एंगल चोरी कर ले गए और बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। इन प्रयासों के आधार पर पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी आरिफ खान पुत्र तैयब अली, जाति मुस्लिम, उम्र 30 वर्ष, निवासी आढ़ी गंज, जलदाय विभाग के पीछे, बयाना को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेश मीणा के अलावा उपनिरीक्षक बद्रीप्रसाद, कानि0 विदेश, कानि. अजय एवं कानि. सुरेन्द्र शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से पीएनबी शाखा भुसावर में 21-22 अगस्त की रात हुई चोरी और बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Tags: