तस्वीर में गूजरमल धर्मशाला के प्रांगण में हरियाली तीज उत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों में मौजूद महिलाएं और युवतियां नजर आ रही हैं।

स्थानीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल समाज महिला समिति की ओर से रविवार शाम गूजरमल धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ सावन और तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग बिखेरे।

महिला अध्यक्ष मधु मित्तल और उपाध्यक्ष नीतू गोयल ने बताया कि समिति की कार्यकारिणी सदस्य पूनम अग्रवाल और रेखा गर्ग के नेतृत्व में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के दायित्वधारियों ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया।

महिला मंत्री प्रीति गर्ग और कोषाध्यक्ष कविता मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों के तहत नींबू-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रेनू सिंघल ने प्रथम और अंजू सिंघल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बैलून उड़ाओ प्रतियोगिता में पूजा सिंघल प्रथम और रेखा द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवतियों ने सावन व तीज के गीतों पर नृत्य कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार वितरित किए गए। महिला उपमंत्री सीमा गोयल और नीलम गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर मधु सिंघल, पूनम गर्ग, आस्था, नीतू, गीता, बबीता, सुनीता, गुंजन, डोली, अल्का, वर्षा, स्मिता, कुसुम, लता, सोनिया, अनिता, रचना, सलोनी, सपना, लक्ष्मी, रेखा, श्रुति, सविता, सुमन, महक, डिंपल, नैना, अविका, कृतिका, कोमल, अल्पना, छवि, ज्योति, प्रजा, दीपिका, निष्ठा आदि मौजूद रहीं।

Tags: