शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भुसावर कस्बे के मंदिरों में माता रानी के भव्य श्रृंगार के दर्शन करते श्रद्धालु और गूंजते भजन-कीर्तन।

भुसावर कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में शारदीय नवरात्रों के दौरान भक्ति और आराधना का माहौल बना हुआ है। घरों से लेकर मंदिरों तक माता रानी की पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु माता के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रों के चलते कस्बे के विभिन्न मंदिरों में सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में आयोजित भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।

कस्बे के शैतानपाड़ा कॉलोनी स्थित देवी माता मंदिर, मुण्ड्यारा रोड स्थित देवी माता मंदिर और गुरुद्वारा स्थित माता मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन मंदिरों में माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। शारदीय नवरात्रों के अवसर पर कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धार्मिक गतिविधियां जारी हैं और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी की आराधना में जुटे हुए हैं।

Tags: