बयाना में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बयाना कस्बे में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान शुरू कराया है। अभियान के तहत नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग करवाई जा रही है, ताकि मच्छरों के प्रकोप को कम करने के साथ लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

नगरपालिका इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के मद्देनजर विभाग की ओर से यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जा रही है और मच्छरों पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को मच्छर जनित बीमारियों के खतरे से बचाना और क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से सभी वार्डों में फॉगिंग के जरिए मच्छरों के प्रकोप को कम करने पर जोर दिया जा रहा है।

Tags: