गोवर्धन के प्रेम सेवा संस्थान में ब्रज चौरासी कोस वाहन यात्रा के समापन पर उपस्थित लोग।

खंडेलवाल वैश्य समाज भरतपुर-डीग जिला के तत्वावधान में 22 अक्टूबर को प्रारंभ हुई सात दिवसीय 11वीं ब्रज चौरासी कोस वाहन यात्रा बुधवार को गोवर्धन स्थित प्रेम सेवा संस्थान में विधिवत संपन्न हुई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए 210 यात्रियों ने इस यात्रा में भाग लिया। सात दिनों तक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करने के बाद यात्रियों ने हवन-पूजन और भोजन प्रसादी के साथ यात्रा का समापन किया।

यात्रा के समापन अवसर पर सुबह प्रेम सेवा संस्थान परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसमें सभी यात्रियों और समाज बंधुओं ने पूर्णाहुति दी। इसके बाद भोजन प्रसादी के साथ यात्रा का समापन हुआ। आयोजन समिति ने सभी यात्रियों को प्रसादी वितरित कर विदाई दी।

यात्रा संयोजक नेमचंद खंडेलवाल ने बताया कि सात दिवसीय यात्रा के दौरान जो आनंद प्राप्त हुआ, वह उन्हें किसी अन्य यात्रा में नहीं मिला। प्रतिदिन वाहनों के माध्यम से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित सभी प्रमुख मंदिरों के भव्य दर्शन किए गए। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

देश के कोने-कोने से आए सभी 210 यात्रियों ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यात्रा में सहयोग देने वाले सभी समाज बंधुओं के प्रति भी आभार प्रकट किया गया।

समापन समारोह में भरतपुर-डीग जिलाध्यक्ष श्याम तमोलिया, भरतपुर-डीग जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा खंडेलवाल, नेमचंद, हरप्रसाद नाटाणी (यात्रा संयोजक), ब्रजेश सिंगोतिया, शंभू दयाल आकड़, पिंकी तमोलिया, रामकिशोर पितलिया, गोविन्द तमोलिया, हरिशंकर खंडेलवाल, मनमोहन नाटाणी, पिंटू सोंखिया, राकेश चौधरी, मुकेश दनादन (कामाँ), कुसुम रावत, भरतपुर-डीग युवा जिला अध्यक्ष निखिल खंडेलवाल, अंकुर खंडेलवाल एडवोकेट, पिंकी खंडेलवाल (भरतपुर), ओमप्रकाश सितारे वाले, संदीप गांधी, कैलाश नाटाणी (अध्यक्ष, कुम्हेर), सुरेश माठा, दिनेश खंडेलवाल नगर, मुसद्दीलाल, घनश्याम ताम्बी (मंत्री, भरतपुर) और गोविन्द खंडेलवाल जनुथर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल (तुंगा वाला), मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, महासभा की पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने भी यात्रा के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की और सभी तीर्थ यात्रियों को बधाई दी।

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित अनेक प्रदेशों तथा कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई और राजनंद गाव सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से आए पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और आजीवन सदस्यों ने भी यात्रियों को बधाई दी।

सात दिवसीय ब्रज चौरासी कोस वाहन यात्रा के समापन के साथ खंडेलवाल वैश्य समाज भरतपुर-डीग जिले के इस धार्मिक आयोजन में शामिल सभी यात्रियों और समाज बंधुओं ने एक साथ यात्रा की पूर्णाहुति दी। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और यात्रियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विदा किया।

Tags: