आर्य महिला पीजी कॉलेज भुसावर ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की।

बनाने की दिशा में आर्य महिला पीजी गर्ल्स कॉलेज भुसावर ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. चित्रा शर्मा ने बताया कि संस्थान का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। महाविद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बने और जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करे। इसी उद्देश्य से छात्राओं को स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्राचार्या ने छात्राओं से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा के इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

प्राचार्या डॉ. चित्रा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आर्य महिला पीजी गर्ल्स कॉलेज शिक्षा, संस्कार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत के साथ महाविद्यालय ने छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Tags: