भुसावर अग्रवाल समाज ने हरियाली तीज महोत्सव की तिथि तय की, समाज भवन में जिम खोलने का प्रस्ताव
हरियाली तीज महोत्सव को लेकर भुसावर अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी ने बड़ा निर्णय लिया। समाज भवन में जिम खोलने के प्रस्ताव पर भी बनी सर्वसम्मति।
तस्वीर में सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन के अंदर अध्यक्ष विजय गुप्ता अचार वाले की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में मौजूद समाज के लोग।
स्थानीय अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सोमवार देर सायं कस्बे के सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में अध्यक्ष विजय गुप्ता अचार वाले की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने तथा अग्रवाल समाज भवन में जिम खोलने का निर्णय लिया गया।
स्थानीय अग्रवाल समाज के मंत्री प्रमोद सिंघल और कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि कार्यकारिणी बैठक का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंघल तथा कार्यकारिणी सदस्य मोनू सिंघल अचार वाले, नवीन मित्तल, अनिल सिंघल और सतीशचंद ने अपने-अपने विचार रखे।
बैठक के दौरान महिला समिति अध्यक्ष मधु मित्तल और उपाध्यक्ष नीतू गोयल के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से आगामी 16 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं युवा मंत्री विवेक गर्ग पार्षद के प्रस्ताव पर समाज के युवाओं के लिए अग्रवाल समाज भवन में व्यायामशाला (जिम) खोलने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस एवं सांस्कृतिक सप्ताह के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन मनीष मित्तल ने किया, जबकि उपाध्यक्ष अंशु मित्तल ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में धर्मेन्द्र मित्तल, रघुपत गुप्ता, चंद्रप्रकाश आर्य, प्रदीप मित्तल, बृजेश जिंदल, रोहित सिंघल, कविता मित्तल, सीमा गोयल, पवन अग्रवाल, नरेश, कपिल, राजेश, कृष्ण कुमार, महेश, राहुल, योगेश, अनुज, राजकुमार, गौरव, नीरज, सत्येन्द्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।