भुसावर में 2 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह, धर्मवीर प्रजापति होंगे मुख्य अतिथि
भुसावर में 2 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों, युवाओं और अतिथियों की मौजूदगी पर नजर रहेगी।
भुसावर में प्रजापति विकास सेवा समिति तहसील भुसावर जिला भरतपुर की ओर से दक्ष महाराज की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 2 अगस्त रविवार को किया जाएगा। समारोह में श्री धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार एवं होमगार्ड मंत्रालय उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह प्रतिभा सम्मान समारोह सुबह 09 बजे हिंडौन सड़क मार्ग स्थित श्री श्याम पैराडाइज में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भरतपुर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं तथा सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी में नवचयनित युवाओं को भी सम्मान दिया जाएगा।
तहसील भुसावर अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रजापत और युवा तहसील अध्यक्ष पिंटू प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह में उच्च शिक्षित व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशन भाषण भी दिए जाएंगे। इन भाषणों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और करियर निर्माण के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री धर्मवीर प्रजापति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार एवं होमगार्ड मंत्रालय उत्तर प्रदेश), दौलतराम पैशिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन मंडल पार्टी), बहादुर सिंह कोली विधायक (वैर-भुसावर विधानसभा क्षेत्र) और मदन प्रजापत (राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा) मौजूद रहेंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथियों में गोविन्द सिंह, रामवीरसिंह जिलाध्यक्ष भरतपुर, डॉ. फूलसिंह, संजय प्रजापति नोयडा, ओमकरण हरियाणा, सोहनलाल नूंह, हरग्यानसिंह, किशोरजी, देवीसिंह पत्रकार बयाना, मदनगिरी बाबा आश्रम हिंगोटा, भगवानसिंह सालाबाद, पंकज मूर्तिकार दौसा, अतरसिंह, रुद्रवीर प्रजापत अधिशासी अभियन्ता, शिव कुमार आगरा, प्रताप सिंह फिरोजाबाद और रामरतन आदि शामिल रहेंगे।
प्रजापति सेवा समिति तहसील भुसावर की कार्यकारिणी के तत्वाधान में आयोजित यह जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान को नई दिशा देने वाला आयोजन माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बन्धुओ और विद्यार्थियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।