सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा का छोंकरवाड़ा कलां में भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा का छोंकरवाड़ा कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर किया स्वागत, जानें पूरी जानकारी।
तस्वीर में भाजपा विधायक गोपाल शर्मा को भुसावर उपखंड क्षेत्र के छोंकरवाड़ा कलां गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर और हाथ मिलाकर स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।
राजधानी जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां में स्थित पेट्रोल पम्प पर भाजपाइयों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
भाजपा नेता रामकिशोर उर्फ पिंटू गुप्ता एवं चेतन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा विधायक गोपाल शर्मा का देर शाम 7 बजे गांव छोंकरवाड़ा कलां के पेट्रोल पम्प पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बताया गया कि भाजपा विधायक गोपाल शर्मा राजधानी जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा मथुरा बिहारी जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका गांव छोंकरवाड़ा कलां स्थित पेट्रोल पम्प पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया संयोजक बबलू चौधरी, अशोक जाट, हुकमसिंह उर्फ हुकमा वैश्य, कैलाश गोयल, पूरन पंडित, टेकसिंह जाट, नित्यानंद शर्मा, विज्जो जाट, शेरसिंह, राजवीर, कैलाश, गोपाल, सुरेन्द्र, जोगेंद्र, रंजीत जाट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
छोंकरवाड़ा कलां में भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जहां विधायक के मथुरा बिहारी जी मंदिर दर्शन के लिए जाते समय यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।