महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की महिलाओं ने डिस्को थीम किटी में जमाया रंग, हुए कई रोचक मुकाबले
बारां में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की डिस्को थीम किटी में महिलाओं ने खेल, डांस और रैंप वॉक सहित कई गतिविधियों में भाग लिया।
तस्वीर में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से आयोजित डिस्को थीम किटी पार्टी में शामिल महिलाएं नजर आ रही हैं।
महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से एक निजी रेस्टोरेंट में डिस्को थीम किटी का आयोजन किया गया। किटी में समिति की सदस्याएं डिस्को थीम के अनुरूप आकर्षक परिधानों में पहुंचीं और संगीत, नृत्य के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समिति संस्थापिका मंजू गर्ग ने बताया कि डिस्को एक लोकप्रिय डांस फॉर्म है, जिसे सभी खूब पसंद करते हैं। अलग-अलग थीम पर किटी का आयोजन सदस्यों के लिए नया और आनंददायक अनुभव होता है।
समिति अध्यक्ष रिंकी बंसल और मंत्री पूजा गोयंका ने बताया कि किटी की मेजबानी सदस्य मनुजा, नीलू, रानी, स्वाति एवं निकिता ने की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं। हाउजी का फुल हाउस नेहा जालान के नाम रहा, जबकि डिस्को क्वीन का खिताब रिंकी बंसल ने जीता।
डिस्को बीट गेम में राखी गोयल ने प्रथम और प्रज्ञा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। पेपर डांस में दीप्ति अग्रवाल प्रथम तथा मंजू बंसल द्वितीय रहीं। विभिन्न सरप्राइज गेम्स में शीलू गोयल एवं रिंकी बंसल विजेता रहीं। रैंप वॉक में वैशाली गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्यों ने संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। मेजबान सदस्यों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए किटी को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अंजना गोयल, संगीता झालावाड़ी, राखी, खुशबू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शिल्पा गर्ग, स्नेहा, रोमा, मनीषा, तारा, अंजू, नीलिमा, सुरभि, आशा, ज्योति, सिल्की, सविता गर्ग, अनीता, खुशबू, प्रज्ञा, अंजना अग्रवाल, प्रिया, रेखा, प्रियल, ज्योति जैन, सीमा जैन, सीमा गुप्ता, किरण जैन, रेनू गोयल, नेहा गर्ग एवं उमा सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।