बारां में निकाय चुनाव का बड़ा उलटफेर, आप ने 31 वार्ड जीते; सभी 210 नतीजे घोषित
बारां जिले के 210 वार्डों के निकाय चुनाव परिणाम घोषित हुए। बारां में आप 31 सीटों के साथ सबसे आगे रही, कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 सीटें मिलीं।
तस्वीर में मतगणना केंद्र के भीतर लोग कुर्सियों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
नगर निकाय आम चुनाव के तहत सोमवार को जिले के सभी नगर निकायों में मतगणना पूरी होने के साथ ही 210 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में ईवीएम में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को विजयी घोषित किया गया। बारां में 60, अंता, मांगरोल और छबड़ा में 35-35, अटरू में 25 तथा सीसवाली में 20 वार्डों के मतों की गिनती हुई। जिले के सभी निकायों के कुल 210 वार्डों में 763 प्रत्याशी नामांकित थे।
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। यहां 14 टेबलों पर मतों की गणना की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु और चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग भार्गव मौजूद रहे। मतगणना केंद्र को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया।
बारां नगर परिषद के चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने 31 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे अधिक सीटें हासिल कीं। कांग्रेस को 18, भाजपा को नौ और निर्दलीयों को दो सीटें मिलीं।
बारां के वार्ड एक में आम आदमी पार्टी की चन्द्रकला सुमन ने कांग्रेस की मंजू बाई, वार्ड दो में आप की रानी मीणा ने कांग्रेस की रेखा, वार्ड तीन में आप के केशव नागर ने कांग्रेस के भरत कुमार यादव, वार्ड चार में कांग्रेस के रोहिताश्व सक्सेना ने आप के मुकुटबिहारी, वार्ड पांच में आप की सुनीता बाई ने भाजपा की सुनीता, वार्ड छह में आप के सागर सिंह ने भाजपा के द्वारकालाल प्रजापति, वार्ड सात में भाजपा की अंतु रानी ने कांग्रेस की प्रतीक्षा शर्मा, वार्ड आठ में आप की राधा सोनी ने कांग्रेस की नम्रता माथुर, वार्ड नौ में आप के नीरज नागर ने निर्दलीय मनीष गौतम, वार्ड 10 में आप के गिरीश कुमार मेहर ने कांग्रेस के चौथमल, वार्ड 11 में आप के रविन्द्र वर्मा ने कांग्रेस के आशाराम, वार्ड 12 में भाजपा के हरीश वैष्णव ने आप के प्रशांत गौतम, वार्ड 13 में आप के गजेन्द्र ने कांग्रेस के रिंकू, वार्ड 14 में कांग्रेस की प्रियंका ने भाजपा की ममता, वार्ड 15 में भाजपा की रिंकू ने आप की निशा, वार्ड 16 में आप के दीपक ने कांग्रेस के रामविलास, वार्ड 17 में आप के ऋषि सोन ने कांग्रेस के गजेन्द्र सिंह, वार्ड 18 में कांग्रेस के नवीन कुमार ने भाजपा के सूरजमल, वार्ड 19 में आप की कलावती ने कांग्रेस की भंवरकला, वार्ड 20 में कांग्रेस के साजिब खान ने आप के गजेन्द्र राठौर, वार्ड 21 में कांग्रेस के यशवंत कुमार यादव ने आप के सोनू जाटव, वार्ड 22 में कांग्रेस के रोहित ने आप के रविन्द्र गोस्वामी, वार्ड 23 में आप की दौलत बाई ने कांग्रेस की सीमा यादव, वार्ड 24 में आप के जयप्रकाश ने कांग्रेस के हेमराज, वार्ड 25 में आप की राजेश बाई ने कांग्रेस की ज्योति, वार्ड 26 में आप के नरेश कुमार ने कांग्रेस के राहुल, वार्ड 27 में कांग्रेस की मिनाक्षी ने आप के नमन जैमिनी, वार्ड 28 में भाजपा के दिलीप ने आप के दीपक, वार्ड 29 में भाजपा की विमला बाई ने कांग्रेस की गीता, वार्ड 30 में कांग्रेस की अंजली ने आप की नटी बाई, वार्ड 31 में भाजपा की प्रीति कुमारी ने आप की सुगना बाई बैरवा, वार्ड 32 में भाजपा के जितेन्द्र ने कांग्रेस की प्रियंका, वार्ड 33 में भाजपा के धर्मेन्द्र भार्गव ने कांग्रेस के भारतभूषण, वार्ड 34 में आप के दीपक सोनी ने भाजपा के दीपक, वार्ड 35 में आप के हितेश चंदेल ने भाजपा के बृजेश सुमन, वार्ड 36 में आप के संजीव कुमार सुमन ने कांग्रेस के शिवशंकर, वार्ड 37 में आप की शीतल राठौर ने कांग्रेस के शेलेन्द्र, वार्ड 38 में भाजपा की निलेश जैन ने आप की कीर्ति, वार्ड 39 में आप के तेजेश ने भाजपा की श्वेता, वार्ड 40 में कांग्रेस की रानू ने भाजपा के यश, वार्ड 41 में आप के हरिओम ने भाजपा के सोहन सिंह बैरवा, वार्ड 42 में कांग्रेस के पुरूषोत्तम ने भाजपा के योगेन्द्र नागर, वार्ड 43 में कांग्रेस के विजय ने भाजपा की सोनीया, वार्ड 44 में निर्दलीय शरीफ ने कांग्रेस के अब्दुल कलाम, वार्ड 45 में कांग्रेस की खुशबू किन्नर ने आप के ललित सुमन, वार्ड 46 में आप के कमल राठौर ने कांग्रेस के मयंक माथोड़िया, वार्ड 47 में आप की मंजू ने कांग्रेस की शीतल मारू, वार्ड 48 में कांग्रेस की साजिदा ने निर्दलीय सलमा बानो, वार्ड 49 में आप की नफीसा ने भाजपा के वरूण, वार्ड 50 में कांग्रेस के रिसालत अली ने आप के मोहम्मद तालिब, वार्ड 51 में आप के मुनाफ अंसारी ने कांग्रेस के महेश कुमार, वार्ड 52 में कांग्रेस के अखलाक ने आप के इंसाफ अंसारी, वार्ड 53 में कांग्रेस की पूजा वैष्णव ने आप की सुगना बाई, वार्ड 54 में आप की निशा ने भाजपा की अंतिमा सुमन, वार्ड 55 में आप की लक्ष्मी सुमन ने कांग्रेस की गायत्री, वार्ड 56 में निर्दलीय रफीकन ने कांग्रेस की कशिश देशवली, वार्ड 57 में कांग्रेस के शिवचरण ने भाजपा के चन्द्रमोहन, वार्ड 58 में कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह ने भाजपा के प्रमोद कुमार शर्मा, वार्ड 59 में आप के अशोक कुमार ने कांग्रेस के देवेन्द्र और वार्ड 60 में आप के लोकेश मीणा ने कांग्रेस के राजेन्द्र को पराजित किया।
छबड़ा नगर पालिका के 35 वार्डों में वार्ड एक से भाजपा के प्रदीप, वार्ड दो से भाजपा की रजनी, वार्ड तीन से भाजपा के ओमप्रकाश, वार्ड चार से भाजपा की विमला बाई, वार्ड पांच से कांग्रेस के देवेन्द्र शर्मा, वार्ड छह से निर्दलीय सुरेन्द्र, वार्ड सात से निर्दलीय रजनी बाई, वार्ड आठ से कांग्रेस की राजेश कुमारी, वार्ड नौ से निर्दलीय जयन्त कुमार सेन, वार्ड 10 से निर्दलीय भावना चौबे, वार्ड 11 से भाजपा के नितेश कुमार, वार्ड 12 से भाजपा की रजनी गेरा, वार्ड 13 से कांग्रेस की लक्ष्मी बाई, वार्ड 14 से बसपा के शंकरलाल, वार्ड 15 से कांग्रेस के अयाजुल हक फारूकी, वार्ड 16 से भाजपा के डालचन्द, वार्ड 17 से निर्दलीय हेमंत, वार्ड 18 से कांग्रेस केे नंदू उपाध्याय, वार्ड 19 से भाजपा की लक्ष्मी देवी, वार्ड 20 से भाजपा के विपिन कुमार, वार्ड 21 से निर्दलीय पवन सुमन, वार्ड 22 से कांग्रेस की नीतू सोनी, वार्ड 23 से भाजपा के दीपक कुमार, वार्ड 24 से कांग्रेस की सलमा, वार्ड 25 से भाजपा की रीना सुमन, वार्ड 26 से भाजपा के गोविंद कुमार, वार्ड 27 से कांग्रेस की संजीदा, वार्ड 28 से कांग्रेस के रामप्रसाद, वार्ड 29 से निर्दलीय प्रीति, वार्ड 30 से कांग्रेस के हस्सान खान, वार्ड 31 से कांग्रेस की खेरूनिशा, वार्ड 32 से भाजपा की प्रिया गोयल, वार्ड 33 से भाजपा के कपिल, वार्ड 34 से बसपा के रईस अहमद और वार्ड 35 से कांग्रेस के अब्दुल शाहीद विजयी रहे।
अंता नगर पालिका के वार्ड एक में भाजपा के गिरीश कांत, वार्ड दो में कांग्रेस की मैना, वार्ड तीन में कांग्रेस के उमाशंकर, वार्ड चार में कांग्रेस के ओमप्रकाश, वार्ड पांच में भाजपा के पंकेश प्रजापति, वार्ड छह में कांग्रेस के सत्यनारायण, वार्ड सात में कांग्रेस की अर्चना, वार्ड आठ में भाजपा के दिनेश, वार्ड नौ में भाजपा के नरेन्द्र, वार्ड 10 में निर्दलीय शेख आरिफ अनवर, वार्ड 11 में भाजपा के जीतू, वार्ड 12 में भाजपा के सुनील मालव, वार्ड 13 में कांग्रेस की हीना शेख, वार्ड 14 में भाजपा की दामिनी नागर, वार्ड 15 में भाजपा की विष्णु कुमारी, वार्ड 16 में कांग्रेस के फरदीन अंसारी, वार्ड 17 में कांग्रेस की मुन्नी बेगम, वार्ड 18 में भाजपा के धनराज चौरसिया, वार्ड 19 में कांग्रेस के गिरिराज, वार्ड 20 में भाजपा की यशोदा, वार्ड 21 में भाजपा के अक्षय सिंह, वार्ड 22 में भाजपा के पुरूषोत्तम मालव, वार्ड 23 में भाजपा के गोविन्द अग्रवाल, वार्ड 24 में निर्दलीय मोहम्मद शारिक, वार्ड 25 में भाजपा के महावीर प्रसाद, वार्ड 26 में भाजपा की सीमा सुमन, वार्ड 27 में कांग्रेस की रूकसाना, वार्ड 28 में कांग्रेस के प्रदीप कुमार, वार्ड 29 में कांग्रेस के संदीप शर्मा, वार्ड 30 में कांग्रेस के महेन्द्र कुमार महावर, वार्ड 31 में कांग्रेस के अजय मेघवाल, वार्ड 32 में कांग्रेस के दीपक, वार्ड 33 में भाजपा के रामनारायण यादव, वार्ड 34 में निर्दलीय घनश्याम और वार्ड 35 में कांग्रेस की सुमन ने जीत दर्ज की।
सीसवाली नगर पालिका के वार्ड एक में निर्दलीय श्रवण कुमार, वार्ड दो में निर्दलीय चन्द्रभान, वार्ड तीन में कांग्रेस के मुकेश, वार्ड चार में कांग्रेस के रामपाल, वार्ड पांच में कांग्रेस के चौथमल, वार्ड छह में भाजपा की ममता, वार्ड सात में कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार, वार्ड आठ में कांग्रेस की अनीता, वार्ड नौ में भाजपा की लाड़कंवर, वार्ड 10 में कांग्रेस की मरजीना, वार्ड 11 में निर्दलीय प्रमीला बाई, वार्ड 12 में कांग्रेस के मोहम्मद यूनुस, वार्ड 13 में निर्दलीय वाजिद अली, वार्ड 14 में भाजपा की रैना सुमन, वार्ड 15 में भाजपा के पियूष नागर, वार्ड 16 में भाजपा के रामशंकर वैष्णव, वार्ड 17 में भाजपा के रामेश्वर प्रसाद मीणा, वार्ड 18 में कांग्रेस के लोकेश गोचर, वार्ड 19 में कांग्रेस के पीयूष खंडेलवाल और वार्ड 20 में निर्दलीय नंदकिशोर ने जीत हासिल की।
मांगरोल नगर पालिका के वार्ड एक में भाजपा के हरिओम, वार्ड दो में भाजपा के दीपांशु सुमन, वार्ड तीन में भाजपा की सुनीता, वार्ड चार में भाजपा की सीमा, वार्ड पांच में कांग्रेस के पवन, वार्ड छह में कांग्रेस के हेमंत कुमार यादव, वार्ड सात में कांग्रेस के अकबर अली, वार्ड आठ में भाजपा के मोहम्मद अशफाक, वार्ड नौ में भाजपा के अब्दुुल सलीम, वार्ड 10 में निर्दलीय राजेन्द्र, वार्ड 11 में भाजपा की राजंती, वार्ड 12 में निर्दलीय गजाला परवीन, वार्ड 13 में भाजपा के अजगर अली, वार्ड 14 में कांग्रेस की शमीम बानो, वार्ड 15 में निर्दलीय इमरान हुसैन, वार्ड 16 में कांग्रेस के अखलाक अहमद, वार्ड 17 में भाजपा की सितारा बेगम, वार्ड 18 में भाजपा के कमलेश गालव, वार्ड 19 में कांग्रेस के हिमांशु, वार्ड 20 में निर्दलीय नदीम अख्तर, वार्ड 21 में निर्दलीय प्रणय विजय, वार्ड 22 में भाजपा के अमित कुमार, वार्ड 23 में कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार, वार्ड 24 में भाजपा के भगवानदास, वार्ड 25 में भाजपा के गजानंद, वार्ड 26 में भाजपा के प्रदीप कुमार, वार्ड 27 में कांग्रेस के बृजेश, वार्ड 28 में भाजपा की गौरी, वार्ड 29 में भाजपा के भूपेन्द्र कुमार, वार्ड 30 में भाजपा के अहसान अली, वार्ड 31 में निर्दलीय गुलाब कुंवर, वार्ड 32 में कांग्रेस की भूरी बाई, वार्ड 33 में कांग्रेस के मांगीलाल, वार्ड 34 में भाजपा के मुकलेश और वार्ड 35 में भाजपा के बृृजराज ने जीत का परचम लहराया।
अटरू नगर पालिका के वार्ड एक में कांग्रेस की मुन्नी बाई, वार्ड दो में भाजपा की सुषमा, वार्ड तीन में भाजपा के क्षितिज महावर, वार्ड चार में कांग्रेस के प्रहलाद, वार्ड पांच में भाजपा के कृष्णमुरारी दिलावर, वार्ड छह में कांग्रेस के विष्णु सुमन, वार्ड सात में कांग्रेस की निशा, वार्ड आठ में कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार, वार्ड नौ में कांग्रेस के दिनेश सेन, वार्ड 10 में कांग्रेस के मनोज कुमार, वार्ड 11 में निर्दलीय प्रियंका सेन, वार्ड 12 में कांग्रेस की टीना, वार्ड 13 में कांग्रेस के नितेश, वार्ड 14 में भाजपा के महेन्द्र, वार्ड 15 में भाजपा के कुलदीप चन्द्र सेन, वार्ड 16 में कांग्रेस के नीरज मेघवाल, वार्ड 17 में भाजपा के रामेश्वर मीणा, वार्ड 18 में कांग्रेस की नीतू सुमन, वार्ड 19 में भाजपा के प्रमोद कुमार, वार्ड 20 में भाजपा के रामबाबू, वार्ड 21 में भाजपा के चिंटू गालव, वार्ड 22 में कांग्रेस के मोहम्मद फयाज, वार्ड 23 में कांग्रेस की मंजू, वार्ड 24 में भाजपा के कुलदीप और वार्ड 25 में कांग्रेस के पवन कुमार ने विजयश्री प्राप्त की।
जिले के सभी नगर निकायों के परिणाम घोषित होने के साथ ही 210 वार्डों की मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई। 763 प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में वार्डवार परिणामों ने बारां, छबड़ा, अंता, सीसवाली, मांगरोल और अटरू में अलग-अलग दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट कर दी।