लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. नितिन शर्मा को किया सम्मानित, जानें वजह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवोदय आयुर्वेदिक न्यूरो एवं फिजियोथेरेपी क्लीनिक के निदेशक डॉ. नितिन शर्मा को वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सम्मानित किया है।
डॉ. नितिन शर्मा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा में स्वास्थ्य सेवा के लिए सम्मानित करते हुए।
बारां/कोटा। जरूरतमंदों और वंचित वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नवोदय आयुर्वेदिक न्यूरो एवं फिजियोथेरेपी क्लीनिक, दादाबाड़ी, कोटा के निदेशक डॉ. नितिन शर्मा को लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने सम्मानित किया। हॉस्पिटल ऑन व्हील्स के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके समर्पित प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संचालित हॉस्पिटल ऑन व्हील्स के जरिए जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं पहुंचाने में डॉ. नितिन शर्मा ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसी योगदान के लिए ओम बिरला ने उन्हें सम्मान प्रदान कर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की। दीपावली के पावन अवसर पर मिला यह सम्मान डॉ. शर्मा के सेवाभावी कार्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए डॉ. नितिन शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मरीजों की सेवा के प्रति उनके संकल्प को और मजबूत करने वाली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि दीन-दुःखी, अभावग्रस्त एवं वंचित लोगों की सेवा ही उनके जीवन का सर्वोपरि उद्देश्य है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना ही वास्तविक सेवा है।
डॉ. शर्मा ने भविष्य में भी इसी संवेदनशीलता, निष्ठा और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि समाजसेवा के कार्यों में मिलने वाला ऐसा प्रोत्साहन नई ऊर्जा प्रदान करता है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अधिक समर्पण भाव से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। डॉ. नितिन शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हॉस्पिटल ऑन व्हील्स के माध्यम से वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उनके योगदान को मिला यह सम्मान उनके सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बना है।