बारां जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 29 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, नरेश सिंह सिकरवार और जयेश गालव को भी टिकट
शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद भाजपा ने बारां जिला परिषद चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुनावी रणनीति तेज कर दी है।
बारां जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी 29 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
बारां जिला परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 29 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से जारी इस सूची में सभी 29 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें नरेश सिंह सिकरवार, जयेश गालव सहित अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। सूची पर चुनाव संचालन समिति के संभाग प्रभारी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत तथा जिला संगठन प्रभारी मोहनराज उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं।
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से विमला बाई, वार्ड नंबर 2 से कविता कुमारी, वार्ड नंबर 3 से सीमा मेघवाल, वार्ड नंबर 4 से श्रीमती ममता, वार्ड नंबर 5 से मुकेश कुमार सुमन (केरवालिया), वार्ड नंबर 6 से मीरा कुमारी मेरौठा, वार्ड नंबर 7 से जयेश गालव, वार्ड नंबर 8 से विद्यारतन जयंंत, वार्ड नंबर 9 से रामकल्याण बैरवा और वार्ड नंबर 10 से अशोक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह वार्ड नंबर 11 से नरेश सिंह सिकरवार, वार्ड नंबर 12 से हेमंत नागर, वार्ड नंबर 13 से श्रीमती रमा गोयल, वार्ड नंबर 14 से श्रीमती ललिता लोधा, वार्ड नंबर 15 से पुखराज मालव, वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जाह्नवी मीणा, वार्ड नंबर 17 से मुरारी नागर, वार्ड नंबर 18 से श्रीमती बच्ची बाई, वार्ड नंबर 19 से अनुसूया लोधा और वार्ड नंबर 20 से बनवारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
वार्ड नंबर 21 से भगवती प्रसाद, वार्ड नंबर 22 से श्रीमती भावना नागर, वार्ड नंबर 23 से श्रीमती माया ओड, वार्ड नंबर 24 से नाथूलाल सहरिया, वार्ड नंबर 25 से श्रीमती निर्मला बाई मीणा, वार्ड नंबर 26 से श्रीमती शकुंतला सहरिया, वार्ड नंबर 27 से रघुवीर सहरिया, वार्ड नंबर 28 से बुद्धिप्रकाश सहरिया और वार्ड नंबर 29 से प्रकाश को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा ने जिला परिषद चुनाव की तैयारियों को गति देने की बात कही है। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला परिषद चुनाव के संभाग प्रभारी महेंद्र कुमावत ने कहा कि पार्टी बारां जिला परिषद के सभी 29 वार्डों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। अब संगठन पूरी सक्रियता से चुनावी तैयारियों में जुटेगा। प्रत्याशियों के साथ समन्वय स्थापित कर रणनीति तैयार की जाएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को गति दी जाएगी।
कुमावत ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है। पंचायत राज चुनावों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से सीधा संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पार्टी प्रत्येक वार्ड में अपनी विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा। भाजपा का प्रयास है कि पंचायत राज संस्थाओं के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों को गति मिले और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो।
कुमावत ने सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन तथा समर्पण के साथ चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा की ओर से जारी 29 प्रत्याशियों की सूची के साथ अब पार्टी ने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क अभियान पर जोर देने की तैयारी स्पष्ट की है।