बारां में आयोजित बैठक के दौरान एक साथ बैठीं अग्रवाल जागृति संगठन की महिलाएं।

बारां। अग्रवाल जागृति संगठन की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन की संस्थापिका मंजू गर्ग एवं अध्यक्षा उर्मिला बंसल के नेतृत्व में हुई बैठक में जयंती समारोह के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

संगठन की महामंत्री हेमलता गर्ग ने बताया कि 6 अक्टूबर को “वन मिनट गेम—सब खेलो, सब जीतो” का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 7 अक्टूबर को महिलाओं के लिए मांडना प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए इको-फ्रेंडली गणेश जी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष दमयंती बंसल, शीला सिंगल, सुधा गोयनका, स्वाति झालावाड़ी, राधा मित्तल, मीना मंगल, सीमा अग्रवाल, मंजू बंसल, मंजू मित्तल, ममता गोयल, सविता गोयल, गीता गोयल, ऊषा निरंजन गोयल, मंजू आनंद गर्ग, मैना बंसल, ललिता बंसल एवं नीतू गर्ग उपस्थित रहीं।

अध्यक्षा उर्मिला बंसल ने सभी से अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में सादर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक में लिए गए निर्णयों के साथ 6 और 7 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर संगठन की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं।

Tags: