बारां में हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषय पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, राजस्थान के राजकीय संग्रहालय बारां एवं युवा मंडल संस्थान, बारां के संयुक्त तत्वावधान में “स्वातंत्र्योत्तर काव्य में राष्ट्रीय भावना” विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम 14 सितम्बर 2026, सोमवार को शाम 4 बजे राजकीय संग्रहालय, बारां में होगा। इसमें साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विद्वान वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही काव्य गोष्ठी में रचनाकार राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बारां के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रद्युम्न वर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम श्री नाथूलाल निर्भय, व्यंग्यकार श्री मेवाराम चौधरी तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बारां के अध्यक्ष श्री बच्छराज राजस्थानी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बारां के कोषाध्यक्ष श्री हीरालाल बंसल करेंगे, जबकि आयोजन का संचालन गीतकार श्री भैरूलाल भास्कर द्वारा किया जाएगा।

राजकीय संग्रहालय, बारां के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री संदीप सिंह जादौन, युवा मंडल संस्थान, बारां के प्रांतीय सचिव श्री जितेन्द्र शर्मा 'पम्मी' तथा राजकीय संग्रहालय, बारां के संग्रहाध्यक्ष श्री हेमेन्द्र कुमार अवस्थी ने साहित्यप्रेमियों, कवियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर हिंदी भाषा और साहित्य के इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।


Tags: