तस्वीर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बारां की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग।

बारां। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के जिला बारां संगठन में मंजू गर्ग को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद मंजू गर्ग ने वैश्य समाज की महिलाओं से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज का हर तबका अपनी काबिलियत का लोहा मनवा सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला बारां के चेयरमैन ललित मोहन खंडेलवाल की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी ध्रूवदास अग्रवाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष चारू गुप्ता एवं प्रदेश महिला महामंत्री सीमा सेठी द्वारा मंजू गर्ग की नियुक्ति की गई।

मंजू गर्ग पूर्व से ही समाज के कई अग्रणी संगठनों में सक्रिय रहकर अपनी भूमिका निभाती रही हैं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं समाज में व्यापक संपर्कों से बारां जिले में महिला इकाई को और अधिक सक्रिय एवं संगठित करने में सहायता मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का उद्देश्य देश-विदेश में वैश्य समाज को संगठित करना है। इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में मंजू गर्ग की नियुक्ति के बाद संगठन की महिला इकाई को सक्रिय एवं संगठित करने पर जोर दिया गया है।

मंजू गर्ग की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के विभिन्न लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Tags: