तस्वीर में श्रीकृष्ण की पोशाक पहने बच्चे विद्यालय परिसर में अतिथियों संग खड़े हैं।

बारां/कवाई। आदर्श विद्या मंदिर कवाई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘कान्हा बनो’ प्रतियोगिता में नन्हे भैया-बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश मंगल, सचिव मनोज कुमार गौतम एवं पूर्व अध्यक्ष गणपत सुमन की गरिमामयी उपस्थिति रही। जन्मोत्सव के अवसर पर ‘कान्हा बनो’ प्रतियोगिता के साथ कृष्ण जन्मोत्सव आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्सव जयंती प्रमुख सुश्री लक्षिता वैष्णव ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख अनिल कुमार शर्मा ने दी।

Tags: