तस्वीर में बारां के कॉलेज में वंदे मातरम पोस्टर का विमोचन करते सदस्य दिख रहे हैं।

बारां। शहर के मेलखेड़ी रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बी.एड. कॉलेज में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर वंदे मातरम् पोस्टर का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन कॉलेज निदेशक डॉ. सुधीरा एवं प्रवीण शर्मा के सानिध्य में किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य शारदा चतुर्वेदी, रितेश सर, अरुणा शर्मा, तेजकरण एवं चारु गोयल सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ. सुधीरा ने वंदे मातरम् के राष्ट्रीय जीवन में महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


डॉ. सुधीरा ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय चेतना को अभिव्यक्त करने वाला प्रेरणास्रोत है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रातः 11 बजे संपूर्ण देशभर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन देशवासियों के लिए गौरव का अवसर है।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति से जुड़े आयोजन का केंद्र बनेंगे।

Tags: