बारां में दशलक्षण पर्व पर उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी की विशेष पूजा
श्रावकों ने अभिषेक व शांतिधारा के साथ मंदिरों में धूप क्षेपण कर अष्ट कर्मों के नाश की कामना की।
तस्वीर में दिख रही महिलाएं मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान वेदी के सामने खड़ी हैं।
बारां। श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय रिद्धिका नगर बारां में दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम संयम धर्म की विशेष पूजन विधान के साथ सुगंध दशमी की आराधना की गई। समाज के श्रावकों ने प्रातः 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं मंडल जी पर अर्ध्य की क्रियाएं संपन्न कीं।
संरक्षक मंजू गर्ग और उपाध्यक्ष जितेंद्र कासलीवाल ने बताया कि उत्तम संयम धर्म पर दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम संयम धर्म के साथ-साथ सुगंध दशमी व भगवान शीतल नाथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
मंत्री विकास जैन और कोषाध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि धूप दशमी के अवसर पर दिन में सभी श्रावक-श्राविकाओं ने सभी जैन मंदिरों में दर्शन कर धूप का क्षेपण किया। महावीर जिनालय की सभी महिला मंडल की सदस्याओं ने चूनरी व लाल साड़ी के विशेष परिधान में सामूहिक रूप से अष्ट कर्मों का नाश करने की भावना से धूप का क्षेपण किया।
इस दौरान धूप के माध्यम से यह भावना व्यक्त की गई कि जिस तरह धूप जलकर सुगंध फैलाती है, उसी तरह हमारे आठों कर्मों का नाश होकर हम अपने जीवन को सुगंधित करें।
इस अवसर पर नीतू कासलीवाल, निर्मला जैन, शोभा जैन, निर्मला मोदी, प्रतिभा जैन, सुनीता गोयल, पिंकी गोयल, बबीता जैन, विमला जैन, स्वाति जैन, अनीता जैन, ज्योति जैन, श्वेता जैन, कान्ता जैन, अक्षिता जैन आदि उपस्थित रहीं।
श्री जी अभिषेक, शांतिधारा और पूजन में अमित, सिंघई, राजेंद्र जैन, चेतन वासल, मोनू जैन, मनोज, अंकित, नमन, कमल जैन आदि का विशेष सहयोग रहता है।