बारां जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अधिकृत जिला परिषद बारां के 29 प्रत्याशियों और छह पंचायत समितियों के विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वालों में जिला परिषद के साथ मांगरोल, अन्ता, किशनगंज, नाहरगढ़, शाहाबाद और केलवाड़ा पंचायत समितियों के प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सर्वे के आधार पर जिला परिषद बारां के 29 प्रत्याशियों और छह पंचायत समितियों के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बारां जिले की प्रभारी एवं पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत तथा सहप्रभारी संदीप जी ने अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न संबंधित पंचायत समितियों तक पहुंचाए। इसके बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन दाखिल किए।

जिला परिषद बारां के वार्ड संख्या 1 से सीमा नागर, वार्ड संख्या 2 से रेखा मीणा, वार्ड संख्या 3 से चंद्रकला बैरवा, वार्ड संख्या 4 से प्रियंका नंदवाना, वार्ड संख्या 5 से चंद्रप्रकाश नागर, वार्ड संख्या 6 से नारंगीबाई मेघवाल, वार्ड संख्या 7 से गजेंद्र कुमार सुमन, वार्ड संख्या 8 से सूरजमल बैरवा पीटीआई, वार्ड संख्या 9 से प्रहलाद मेघवाल, वार्ड संख्या 10 से राकेश नागर, वार्ड संख्या 11 से भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, वार्ड संख्या 12 से निर्मल माथोडिया, वार्ड संख्या 13 से सीमा मीणा, वार्ड संख्या 14 से धापूबाई लोधा, वार्ड संख्या 15 से लोकेन्द्र सिंह, वार्ड संख्या 16 से जनताबाई मीणा, वार्ड संख्या 17 से मूलचंद शर्मा, वार्ड संख्या 18 से प्रियंका मीणा, वार्ड संख्या 19 से प्रकाशबाई लोधा, वार्ड संख्या 20 से दिग्विजय सिंह गुर्जर, वार्ड संख्या 21 से चेतन कुमार बैरवा, वार्ड संख्या 22 से भूरीबाई, वार्ड संख्या 23 से इंद्रा शर्मा, वार्ड संख्या 24 से सेवाराम मीणा, वार्ड संख्या 25 से बृजेश कुमारी मीना, वार्ड संख्या 26 से संपतबाई सहरिया, वार्ड संख्या 27 से दीपक सहरिया, वार्ड संख्या 28 से मथुरालाल सहरिया और वार्ड संख्या 29 से गिर्राज मीणा ने नामांकन दाखिल किए।

पंचायत समिति मांगरोल में वार्ड संख्या 1 से गीताबाई मीणा, वार्ड संख्या 2 से अनिता चौधरी, वार्ड संख्या 3 से ममता मेहरा, वार्ड संख्या 4 से शिवशंकर, वार्ड संख्या 5 से मंजूबाई, वार्ड संख्या 6 से ज्ञानताबाई मीणा, वार्ड संख्या 7 से पन्नालाल बैरवा, वार्ड संख्या 8 से शकुंतला, वार्ड संख्या 9 से संतोष, वार्ड संख्या 11 से छोटालाल, वार्ड संख्या 12 से कल्पनाबाई धाकड़, वार्ड संख्या 13 से रेखाबाई बैरवा, वार्ड संख्या 14 से हरिओम मीणा और वार्ड संख्या 15 से नरेंद्र बैरवा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पंचायत समिति अन्ता के वार्ड संख्या 1 से विमला नागर, वार्ड संख्या 2 से कमरुद्दीन खान, वार्ड संख्या 3 से मीना बैरवा, वार्ड संख्या 4 से विनय मालव, वार्ड संख्या 5 से मथुरालाल कोली, वार्ड संख्या 6 से आशीष नागर, वार्ड संख्या 7 से नरेश कुमार बैरवा, वार्ड संख्या 8 से पूरणमल नागर, वार्ड संख्या 9 से राधिका शर्मा, वार्ड संख्या 10 से कृष्णा धाकड़, वार्ड संख्या 11 से आशा नागर, वार्ड संख्या 12 से ओमप्रकाश सुमन, वार्ड संख्या 13 से पारसबाई मीणा और वार्ड संख्या 14 से ललित कुमार मीणा ने नामांकन दाखिल किए।

पंचायत समिति किशनगंज में वार्ड संख्या 1 से गुरूशरण बैरवा, वार्ड संख्या 2 से जगदीश मीणा, वार्ड संख्या 3 से प्रेमबाई नागर, वार्ड संख्या 4 से सुशीलाबाई सहरिया, वार्ड संख्या 5 से मिथलेशबाई गुर्जर, वार्ड संख्या 6 से प्रीतम चौधरी, वार्ड संख्या 7 से रोशनबाई सहरिया, वार्ड संख्या 8 से राधेश्याम सहरिया, वार्ड संख्या 9 से ज्योति मीणा, वार्ड संख्या 10 से प्रमोद कुमार गुर्जर, वार्ड संख्या 11 से बृजेश कुमारी नागर, वार्ड संख्या 12 से शकुंतला नागर, वार्ड संख्या 13 से दलपत सिंह, वार्ड संख्या 14 से राजकरन्ता बैरवा और वार्ड संख्या 15 से अल्ताफ मेव ने नामांकन दाखिल किए।

पंचायत समिति नाहरगढ़ के वार्ड संख्या 1 से गुलाबबाई खैरवा, वार्ड संख्या 2 से श्यामलाल गुर्जर, वार्ड संख्या 3 से उर्मिला कुमारी सहरिया, वार्ड संख्या 4 से उम्मेद सिंह बंजारा, वार्ड संख्या 5 से मनीशा सहरिया, वार्ड संख्या 6 से पूर्णिमा कंकन, वार्ड संख्या 7 से राधा मेघवा, वार्ड संख्या 8 से दौलतराम सुमन, वार्ड संख्या 9 से दिनेश कुमार, वार्ड संख्या 10 से सुरेंद्र मीणा, वार्ड संख्या 11 से प्रदीप कुमार मीणा, वार्ड संख्या 12 से लाडबाई नागर, वार्ड संख्या 13 से जयनारायण लोधी, वार्ड संख्या 14 से लालचंद बैरवा और वार्ड संख्या 15 से कमलेश नागर ने नामांकन दाखिल किए।

पंचायत समिति शाहाबाद में वार्ड संख्या 1 से सिया सहरिया, वार्ड संख्या 2 से शोभरानी बंसल, वार्ड संख्या 3 से रूबी यादव, वार्ड संख्या 4 से मुकेश मेहता, वार्ड संख्या 5 से गुलाबचंद, वार्ड संख्या 6 से जगदीश जाटव, वार्ड संख्या 7 से वीरसिंह सहरिया, वार्ड संख्या 8 से सीताराम सहरिया, वार्ड संख्या 9 से अनिता पंकज, वार्ड संख्या 10 से सकुंन मेहता, वार्ड संख्या 11 से सतीश कुमार यादव, वार्ड संख्या 12 से वर्षा शिंदे, वार्ड संख्या 13 से रामभरत मेहता, वार्ड संख्या 14 से अभिषेक अग्रवाल और वार्ड संख्या 15 से रामबाई यादव ने नामांकन दाखिल किए।

पंचायत समिति केलवाड़ा के वार्ड संख्या 1 से आरती सहरिया, वार्ड संख्या 2 से किरण, वार्ड संख्या 3 से हिना सहरिया, वार्ड संख्या 4 से फूलचंद, वार्ड संख्या 5 से प्रदीप कुमार, वार्ड संख्या 6 से प्रियंका सहरिया, वार्ड संख्या 7 से धनराज कुमार मेहता, वार्ड संख्या 8 से रुकमणीबाई, वार्ड संख्या 9 से रेनू मेहता, वार्ड संख्या 10 से रुकमणी, वार्ड संख्या 11 से ममता अहेड़ी, वार्ड संख्या 12 से सावित्री, वार्ड संख्या 13 से हरिसिंह, वार्ड संख्या 14 से धीरज और वार्ड संख्या 15 से सीमा ने नामांकन दाखिल किए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अधिकृत जिला परिषद और पंचायत समितियों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सादगीपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न कराई गई। इन नामांकनों के साथ बारां जिले में जिला परिषद और छह पंचायत समितियों के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनावी भागीदारी सामने आई है।

Tags: