मैनपुरी से एटा धान लादकर आ रही डीसीएम की कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद पुलिस जांच-पड़ताल करती हुई

जानकारी के अनुसार, डीसीएम धान लादकर मैनपुरी से एटा आ रही थी। इसी दौरान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरटीओ कार्यालय के समीप डीसीएम की अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक सचित तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सचित तिवारी थाना वेबर, जनपद मैनपुरी के मधकपुर गांव का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के समीप का है।

Tags: