तस्वीर में पुलिस कार्यालय में अधिकारियों को सेवा पदक और बैज पहनाते हापुड़ एसपी।   

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने सम्मान दिया है। वर्ष 2025 एवं 2026 के लिए घोषित उत्कृष्ट और अतिउत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने पदक व चिन्ह लगाकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है और पूरे जनपद की पुलिस के लिए गर्व की बात है।

महानिदेशालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, वर्ष 2025 एवं 2026 के लिए अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से चौंदवीर सिंह, उपनिरीक्षक स०पु० (पुलिस लाईन); ओमप्रकाश सिंह, निरीक्षक स०पु० (अति० निरीक्षक, थाना हापुड़ नगर); वीरेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक स०पु० (पुलिस लाईन); अशोक कुमार राघव, उपनिरीक्षक ना०पु० (प्रभारी, एन्टी नारकोटिक्स सैल); कृष्णपाल सिंह, उपनिरीक्षक ना०पु० (थाना सिम्भावली); अनोखेपुरी, उपनिरीक्षक ना०पु० (थाना सिम्भावली); अजय कुमार, उपनिरीक्षक ना०पु० (थाना पिलखुवा); ओमवीर सिंह, मुख्य आरक्षी 197 ना०पु० (थाना सिम्भावली); जण्डैल सिंह, मुख्य आरक्षी 20 ना०पु० (एन्टी नारकोटिक्स सैल); जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक स०पु० (पुलिस लाईन); विनोद कुमार, उपनिरीक्षक स०पु० (पुलिस लाईन); रवेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक ना०पु० (प्रभारी, सम्मन सैल); बालेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक ना०पु० (थाना हापुड़ नगर); अजय कुमार, मुख्य आरक्षी 240 ना०पु० (पुलिस लाईन); सरफराज अहमद, मुख्य आरक्षी 878 ना०पु० (सम्मन सैल); मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी 869 ना०पु० (पुलिस लाईन); पुष्पिन्द्र कौर, मुख्य आरक्षी 119 ना०पु० (थाना बहादुरगढ़); प्रतिपाल, मुख्य आरक्षी 160 ना०पु० (यूपी-112 हापुड़); भगत सिंह, मुख्य आरक्षी 184 ना०पु० (थाना पिलखुवा); कु० अन्जू, मुख्य आरक्षी 169 ना०पु० (थाना हापुड़ देहात); मानवेन्द्र शर्मा, मुख्य आरक्षी 277 ना०पु० (थाना बाबूगढ़); वीरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी 441 ना०पु० (पुलिस लाईन); वीरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी 382 ना०पु० (पेशी क्षेत्राधिकारी नगर); और दिनेश सिंह, मुख्य आरक्षी 450 ना०पु० (यूपी-112 हापुड़) शामिल हैं।

वहीं, वर्ष 2025 एवं 2026 के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से मितेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी 321 ना०पु० (प्रधान लिपिक शाखा) और शान्तनु मलिक, मुख्य आरक्षी 487 ना०पु० (कार्यालय वाचक पुलिस अधीक्षक) को सम्मानित किया गया।

पुलिस कार्यालय में हुए इस सम्मान समारोह में गृह मंत्रालय भारत सरकार के वर्ष 2025 एवं 2026 के उत्कृष्ट और अतिउत्कृष्ट सेवा पदकों से सम्मानित पुलिसकर्मियों की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को औपचारिक मान्यता मिली। एसपी द्वारा पदक व चिन्ह लगाकर सम्मानित किए जाने के साथ यह उपलब्धि हापुड़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में दर्ज हुई।

Tags: