बुलंदशहर: खुर्जा के मुंडा खेड़ा में खेत पर चारा लेने गया नाबालिग फंदे से लटका मिला
बुलंदशहर के खुर्जा में खेत पर चारा लेने गए नाबालिग का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी है।
तस्वीर में खुर्जा के मुंडा खेड़ा गांव का रहने वाला मृतक नाबालिग राज्य शर्मा।
खुर्जा के मुंडा खेड़ा गांव में खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया एक नाबालिग फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नाबालिग की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, राज्य शर्मा पुत्र धनंजय शर्मा निवासी मुंडा खेड़ा, खुर्जा सुबह पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत पर गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह खेत में लगे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
नाबालिग के फंदे से लटके मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है।