कटनी: 16 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, रीठी पुलिस की कार्रवाई
रीठी थाना पुलिस ने 2010 के एक मामले में शाहनगर के खतरा गांव से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कटनी के 2010 मामले में 16 साल से फरार स्थाई वारंटी को रीठी थाना पुलिस ने शाहनगर से गिरफ्तार किया।
कटनी जिले में वर्ष 2010 के एक मामले में करीब 16 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे स्थाई वारंटी को आखिरकार रीठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहनगर के खतरा गांव में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2010 में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ जिले के अन्य स्थानों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रीठी थाना क्षेत्र में भी आरोपी के विरुद्ध पशु तस्करी का मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को शाहनगर के खतरा गांव से गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, एएसआई सुशील प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक जयचंद्र उइके, आरक्षक अमन सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। करीब 16 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।