हापुड़ के ओएमजी स्कूल में सुंदर रंगोली के साथ खड़े छात्र-छात्राएं दिख रहे हैं।

हापुड़ (UP)। OMG स्कूल में दीपावली का महापर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। स्कूल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, दीपों की जगमगाहट और सुंदर विद्युत झालरों ने पूरे परिसर को दीपावली के रंग में रंग दिया।

दीपावली उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं, दीयों को सजाया और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से त्योहार की खुशियों को अभिव्यक्त किया। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से दीपावली का उल्लास साझा किया और आयोजन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन पोसवाल, डायरेक्टर कोमल पोसवाल और वाइस प्रिंसिपल सुश्री प्रेम लता पुनिया के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और दीपावली के माध्यम से आपसी प्रेम, सद्भाव तथा खुशियां बांटने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्पना मैम, अलका मैम और शिवानी मैम का विशेष योगदान रहा। उत्सव के समापन पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Tags: