तस्वीर में कटरा के घने जंगल के बीच एक हाथी खड़ा दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर उत्तर प्रदेश के ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगलों में पहुंचे हाथियों का जोड़ा पांचवें दिन बुधवार को लहुरियादह और कटरा के जंगलों में चहलकदमी करता रहा। हाथियों की लगातार गतिविधियों पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है।

रेंजर रविशंकर शर्मा, वनदारोगा कुमार कार्तिकेय, अखिलेश्वर दुबे, अभिषेक सिंह और वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी वन विभाग की टीम के साथ हाथी और हथिनी की लगातार लोकेशन लेते रहे। दोपहर में वन विभाग की टीम को हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जिले की सीमा से सटे कटरा जंगल में दिखाई दिया।

हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम जंगल से सटे गांवों में पहुंची और ग्रामीणों से हाथियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की।

ड्रमंडगंज रेंजर रविशंकर शर्मा ने बताया कि हाथियों का जोड़ा लहुरियादह और कटरा जंगल में दिखाई दिया है। जीपीएस ट्रैकर मशीन के जरिए दोनों हाथियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए है।

Tags: