खेरवाड़ा। शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बावलवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा बेचने के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।

थानाधिकारी राम सिंह चुंडावत के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पहली कार्रवाई हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र ने की। महुड़िया स्कूल के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा बेचते पाए जाने पर महुड़िया निवासी कैलाश (55) पुत्र नाना लाल खोखरिया के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम की धारा 9/11 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक प्रभुलाल पारगी ने चिकलवास स्कूल के आसपास की। यहां भी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा बेचने का मामला सामने आया। इस पर चिकलवास निवासी सूरजमल (40) पुत्र बाबू लाल खराड़ी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने दोनों मामलों में राजस्थान धूम्रपान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की है। बावलवाड़ा थाना पुलिस की इस कार्रवाई के तहत शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के मामलों में दो दुकानदारों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

Tags: