उदयपुर में बाइक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
उदयपुर के फलासिया में बाइक पर स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले भंवरलाल कटारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। RJ27AW7800 बाइक एमवी एक्ट के तहत जब्त की गई।
उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में बाइक पर स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल बाइक को भी एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने बाइक पर स्टंट कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आमजन की जान जोखिम में डालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की पालना में फलासिया थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाड़ा श्री रजत विश्नोई और पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त झाड़ोल श्री विवेकसिंड के सुपरवीजन में थानाधिकारी फलासिया श्री वेलाराम मय टीम ने कार्रवाई करते हुए भंवरलाल पिता नानालाल कटारा, निवासी नया खोला, थाना फलासिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक पर स्टंट कर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।
पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर RJ27AW7800 को एमवी एक्ट के तहत जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी श्री वेलाराम, सउनि श्री चन्दुलाल, हैडकानि नं. 1089 श्री सुशील, कानि नं. 1770 श्री जगदीश तथा चालक कानि नं. 1621 श्री नाहरसिंह शामिल रहे।