उदयपुर जिले के आडोल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सोहन सिंह उर्फ सोनु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्री रजत विश्नोई और वृताधिकारी वृत आडोल श्री विवेकसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी आडोल श्री करना राम मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सिविल एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आडोल के प्रकरण संख्या 224/2015 सरकार बनाम सोहन सिंह में स्थाई वारंटी सोहन सिंह उर्फ सोनु को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी सोहनसिंह उर्फ सोनु पिता रामसिह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मालपुर आडोल, हाल मीठानीम पुलिस थाना उबोक है। वह चोरी के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी आडोल श्री करना राम के साथ श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल नंबर 1173 की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल श्री बालकृष्ण, कांस्टेबल नंबर 3196 भी शामिल रहे। पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Tags: