तस्वीर में कुशल शाह नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा के कुशल शाह को फेडरेशन ऑफ हुमड जैन समाज, राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है। सरल स्वभाव, सेवाभावी व्यक्तित्व एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित कुशल शाह के मनोनयन पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुशल शाह के पिता भंवर लाल शाह मूल रूप से भाणदा गांव के निवासी हैं। कुशल शाह के मनोनयन को समाज के युवाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए समाजजनों ने कहा कि उनकी सेवाभावी कार्यशैली एवं सामाजिक सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुशल शाह जीवन में इसी प्रकार नित-नए आयाम स्थापित करते रहें तथा समाजहित एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते रहें।

कुशल शाह के मनोनयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं ने भी बधाई प्रेषित की। उनके मनोनयन से समाज के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

Tags: