खेरोदा, 17 नवंबर। श्री खेरोदिया भाईपा संस्थान, वल्लभनगर (मेवाड़) की वर्ष 2026–2027 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समाज के विकास और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गठित कार्यकारिणी में गुणवंत खेरोदिया (गिलूंड) को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राजेश खेरोदिया (वल्लभनगर) को उपाध्यक्ष और अजय खेरोदिया (भादसोड़ा) को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में मंत्री पद के लिए निर्मल खेरोदिया (अमरपुरा), सुनील कोठारी (एस.के., खेरोदा), ऋषभ खेरोदिया (पूना) और रौनक खेरोदिया (खेरोदा) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अशोक खेरोदिया (अमरपुरा) को कानून मंत्री, प्रदीप खेरोदिया (वल्लभनगर) को संगठन मंत्री, दिलीप खेरोदिया (खेमली) को प्रचार मंत्री तथा बसंतीलाल खेरोदिया (भादसोड़ा) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी क्रम में मुकेश खेरोदिया (खेमली), अभिषेक खेरोदिया (कांकरोली), रितिक खेरोदिया (कांकरोली) और शैलेश खेरोदिया (गिलूंड) को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

वर्ष 2026–2027 के लिए घोषित इस नवीन कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। संस्थान के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपे जाने के साथ आगामी कार्यकाल के लिए संगठनात्मक नेतृत्व तय हो गया है।

Tags: