फतेहनगर में युवा विरासत महोत्सव के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विचार रखते प्रतिभागी छात्र।

फतेहनगर। युवा विरासत महोत्सव के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी अभिव्यक्ति कौशल और विचारों से भागीदारी दर्ज कराई। पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार 17 नवंबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कांग्रेस उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। इससे पहले 16 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भी 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। दोनों प्रतियोगिताओं में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पार्षद किशन गुर्जर, हेमंत गोयल, नितेश पुरी गोस्वामी और वैभव मारोठिया उपस्थित रहे। इनके साथ संस्था से राजेश गर्ग, सुरेश चौधरी, आरके सर सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

युवा विरासत महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के साथ ही महापुरुषों के विचारों एवं उनके योगदान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

Tags: