जयपुर रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले फतह एकेडमी के विद्यार्थी। 

फतहनगर। राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 13 व 14 नवंबर 2026 को जयपुर में आयोजित 10वीं सब-जूनियर स्टेट रग्बी 7एस चैंपियनशिप 2026-27 (बालक एवं बालिका वर्ग) में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन श्री भवानी निकेतन, सीकर रोड, जयपुर में किया गया। राज्य स्तरीय इस टूर्नामेंट में फतह एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में प्रखर जैन पुत्र धर्मेंद्र जैन, नितिन जाट पुत्र शांतिलाल जाट, गर्वित सुथार पुत्र धीरज सुथार, राघव पालीवाल पुत्र शैलेश पालीवाल, नमन वैष्णव पुत्र ओंकार दास, अश्विन जाट पुत्र संपत जाट, भावेश जाट पुत्र शंकर जाट, नव्या जैन पुत्री कुंदन जैन, गुनगुन मेनारिया पुत्री भगवती लाल मेनारिया और नव्या जाट पुत्री जीतमल जाट शामिल रहे।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय जैन एवं कोच गौरी शंकर कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी ने फतह एकेडमी की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान किया।

Tags: