ऋषभदेव में विवाहिता से मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में विवाहिता से मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की।
Update: 2026-09-21 09:25 GMT
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और दहेज प्रताड़ना किए जाने का मामला सामने आया है। कानुवाड़ा निवासी विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कानुवाड़ा निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति किशोर कुमार ढोली पुत्र खेम राज निवासी पडूना डुंगरी, थाना टीडी तथा अन्य दो व्यक्तियों द्वारा उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ना की गई।
विवाहिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रकरण की जांच ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी द्वारा की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।