तस्वीर में विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते हुए दर्शक और अतिथि बैठे हैं।

विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमारी में जिला संस्कृति महोत्सव एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहिनों ने महापुरुषों के जीवन पर आधारित तथा समाज को प्रेरणा देने वाले रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिले के तरुण वर्ग में सेमारी का प्रथम स्थान रहा।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के नन्हे बाल कलाकारों ने झाँसी की रानी, शिवाजी, एकलव्य, चार युग गंगा माँ और लोकनृत्य सहित विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने नगर से पधारे हुए 2000 दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं व्यवसायी श्रीमान नरेंद्र जी भोरावत ने की। मुख्य वक्ता के रूप में विद्याभारती संस्थान उदयपुर जिले के जिला सचिव श्रीमान कालूलालजी चौबीसा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री लक्ष्यराज भोई, अंकित जी जैन, ओमप्रकाश जी जैन, डूंगर लालजी पटेल, राजेंद्र जी कलाल, यशजी कलाल, शांतिलालजी चौबीसा, हरीशजी चौबीसा एवं ललित जी चौबीसा का सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में वन्देमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान वेलचन्द जी कलाल, विद्यालय के सचिव श्रीमान प्रदीप जी चौबीसा एवं समस्त प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग एवं संबल प्राप्त हुआ।

मंचस्थ अतिथियों का परिचय एवं विद्यालय का सम्पूर्ण प्रतिवेदन स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान अनिल कुमार जोशी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य महेंद्र जी चौबीसा एवं विजेयता सुथार ने किया। जिला संस्कृति महोत्सव एवं वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय के सांस्कृतिक और संस्कारपरक आयोजन को विशेष रूप से प्रभावी बनाया।

Tags: