तस्वीर में खेरवाड़ा के शांतिनाथ जिनालय में श्रद्धालु धार्मिक पूजा-अर्चना करते हुए।

खेरवाड़ा की महावीर कॉलोनी स्थित शांतिनाथ जिनालय में पर्यूषण पर्व के चौथे एवं पांचवें दिन उत्तम शौच एवं उत्तम सत्य धर्म की पूजा भक्ति भाव के साथ की गई। इस दौरान श्रावक-श्राविकाओं ने अभिषेक, शांतिधारा, पंचामृत अभिषेक, शास्त्र स्वाध्याय एवं प्रतिक्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाज अध्यक्ष श्री रोशन लाल जी नागदा एवं महामंत्री श्री भूपेंद्र जी भगोरिया ने बताया कि उत्तम शौच धर्म के दिन मूलनायक 1008 शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य श्री महेंद्र कुमार जैन शोभना शालीन दीपमाला परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं पंचामृत अभिषेक का सौभाग्य श्री विपुल कुमार, पुत्र श्री गजेंद्र कुमार जी जैन को मिला।

उत्तम सत्य धर्म के दिन शांतिधारा का सौभाग्य श्री राजेश जी खुमजी भाई को प्राप्त हुआ, जबकि पंचामृत अभिषेक का सौभाग्य श्री सुभाष जी, पुत्र श्री बद्रीलाल जी दोषी को मिला।

जिनालय में प्रतिदिन प्रातः अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जा रहा है। सायंकाल श्री रंजन जी जैन द्वारा शास्त्र स्वाध्याय एवं प्रतिक्रमण करवाया जाता है। इसमें सभी श्रावक पूरे उत्साह एवं धर्ममयी भावना के साथ भाग ले रहे हैं।

इसी क्रम में भाई श्री जैयमीन गांधी पंचमेरू के पांच उपवास की तपस्या में रत हैं। पर्यूषण पर्व के दौरान जिनालय में जारी धार्मिक आयोजनों में समाजजनों की सहभागिता और भक्ति भाव लगातार दिखाई दे रहा है।

Tags: