झाड़ोल में बकाया मानदेय एवं बाल गोपाल दूध योजना की राशि के भुगतान को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी।

6 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), खंड झाडोल की ओर से संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झाडोल मोरध्वज व्यास को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह राणावत के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में लंबे समय से पन्नाधाय बाल गोपाल दूध योजना में चीनी और ईंधन क्रय की राशि, कुककम हेल्पर का मानदेय तथा कुकिंग कन्वर्जिंग की राशि बकाया होने का मुद्दा उठाया गया। संगठन ने इन बकाया राशियों का शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की।

संगठन की ओर से कहा गया कि संबंधित बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करवाया जाए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष गुणवेंद्र सिंह झाला, मंत्री प्रताप सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष नारायण लाल मेघवाल, महावीर जैन, पहाड़ सिंह झाला-शारीरिक शिक्षक, अध्यापक मोहनलाल लोलावत, भूपेंद्र सिंह झाला, पवन जोशी, खुशवंत सिंह डुलावत, विजय पोखरणा, सुरेश मेघवाल, अरविंद सिंह झाला, राधाकृष्ण आदि उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने लंबे समय से लंबित पन्नाधाय बाल गोपाल दूध योजना से संबंधित राशि और अन्य बकाया भुगतान को शीघ्र जारी करवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।