झाड़ोल में यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत, पंचायती राज चुनाव पर चर्चा
झाड़ोल के फलासिया में नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव का स्वागत कर पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया।
नवनिर्वाचित विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मीणा जी एवं प्रदेश महासचिव चिशान चेक जी के झाड़ोल विधानसभा के फलासिया में प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं को साथ जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी जी, उपप्रधान एवं सेवादल जिला अध्यक्ष मोहबत सिंह राणावत जी, देहात उपाध्यक्ष नान सिंह जी सिसोदिया, संगठन महामंत्री रमेश भूत जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पवन सिंह जी पवार सहित झाड़ोल एवं फलासिया क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में युवाओं को साथ जोड़कर कोठड़ा, फलासिया एवं झाड़ोल क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने और विजय दिलाने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को चुनावी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी पंचायती राज चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।