फलासिया थाना क्षेत्र के तुरगढ़ गांव में खेत में सिंचाई के दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरे किसान की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद फलासिया थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तुरगढ़ निवासी धर्मीलाल पुत्र धुलाजी बाणिया (45) ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई मगनलाल खेत में तालाब के पानी से सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। पानी में डूबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर फलासिया थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। थाना अधिकारी वेला राम के निर्देशन में मर्ग की जांच सहायक उप निरीक्षक नारायण लाल द्वारा की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Tags: