खेरवाड़ा: बावलवाड़ा में वृद्ध से मारपीट का मामला दर्ज, जांच शुरू
खेत जा रहे 63 वर्षीय व्यक्ति का रास्ता रोककर तीन लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई को सौंपी।
Update: 2026-10-06 10:27 GMT
खेरवाड़ा तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में फुटाला फला ननमापाड़ा, भाणदा निवासी 63 वर्षीय नवला पुत्र रूपाजी गरासिया ने रास्ता रोककर मारपीट कर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार नवला गरासिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान ननमापाड़ा फला फुटाला निवासी मनीष पुत्र लक्ष्मण गरासिया सहित दो अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोट पहुंची।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी राम सिंह चूंडावत के निर्देशन में मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कासिम दुल्ला खान द्वारा की जा रही है।