नयागांव पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण तय, एसटी ओपन प्रधान पद की लॉटरी खुली
नयागांव पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए लॉटरी से वार्डों का आरक्षण तय किया गया। एससी, एसटी, सामान्य और महिला वर्ग के वार्ड निर्धारित हुए, जबकि खेरवाडा-नयागांव प्रधान पद पर एसटी ओपन की लॉटरी खुली।
नयागांव पंचायत समिति के सदस्य निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लॉटरी के माध्यम से पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की घोषणा की गई। वहीं खेरवाडा, नयागांव पंचायत समिति प्रधान पद पर एसटी ओपन की लॉटरी खुली है।
लॉटरी के अनुसार वार्ड संख्या 03 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 05 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 07 आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 02, 06, 10, 12, 14 एवं 15 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 01, 04, 08, 09, 11 एवं 13 आरक्षित किए गए हैं।
लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नयागांव पंचायत समिति के सभी वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण के अनुसार संबंधित वर्गों के अभ्यर्थी आगामी पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन में भाग ले सकेंगे।