तस्वीर में आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाणा (पहाड़ा) में ईको-फ्रेंडली मिट्टी के गणपति बनाते और अपनी कला प्रदर्शित करते हुए बच्चे नजर आ रहे हैं।

नयागांव उपखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर जगह-जगह एवं घर-घर गणपति स्थापना की गई। इसी क्रम में आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में प्रभारी साक्षी बारोट व हिना शेख के मार्गदर्शन में बच्चों ने ईको-फ्रेंडली मिट्टी के गणपति बनाए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मिट्टी से गणपति की प्रतिमाएं तैयार कर रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक निदेशक ईश्वर लाल पटेल और प्रधानाचार्य खेमराज प्रजापत ने बच्चों की रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का संपूर्ण परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान रहा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बच्चों की इस पहल ने धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनकी रचनात्मक भागीदारी को सामने रखा।

Tags: