तस्वीर में कनबई के दशा माता मंदिर प्रांगण में हरितालिका तीज का व्रत और पूजन करती महिलाएं नजर आ रही हैं।

खैरवाडा समीपस्थ कनबई स्थित दशा माता मन्दिर प्रांगण में महिला मंडल कनबई के नेतृत्व में हरितालिका तीज का आयोजन किया गया। माया पण्ड्या के नेतृत्व में कनबई की कई महिलाओं ने अपने पति के चीर सुहाग के लिए हरितालिका का व्रत रखकर विधिवत पूजन किया।

व्रत पूजन के दौरान महिलाओं ने मिट्टी से भगवान शिव, पार्वती, गणपति, नंदी एवं मूषक की पार्थिव प्रतिमाएं बनाईं। इन प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव की प्रतिमाओं का केवड़े एवं धतूरे के पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया।

पूजन के दौरान भगवान शिव को भंग एवं फलों का नैवेद्य अर्पित किया गया। कथा का वाचन उत्तम डी. पण्ड्या ने किया। इसके बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

हरितालिका तीज के अवसर पर आज रात्रि में जागरण के दौरान ‘भजन संध्या एक रात्रि, शिव के नाम’ का आयोजन होगा। धार्मिक आयोजन में महिलाओं की सहभागिता के साथ शिव-पार्वती पूजन और भक्ति कार्यक्रम संपन्न हुए।

Tags: