खेल मैदान में कोच के साथ गले में साफा पहने खड़े हॉकी खिलाड़ी।

मावली। कस्बे के 11 छात्रों ने 17-19 वर्ष आयु वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित होकर मावली का नाम रोशन किया है। 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (17-19 वर्ष) विद्या भवन के खेल मैदान पर आयोजित की गई, जिसमें मावली कस्बे से 11 छात्रों का राज्य स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

कोच जतिन गुसर ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टोंक, बूंदी रवाना हुए। चयनित खिलाड़ियों में यशपाल, पुष्कर, नरेश, फरहान, कॉनन, हितेश, लविश, निहाल, प्रिंस, हर्षुल और कृष्णपाल शामिल हैं।

प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले कोच ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान नुतन माहेश्वरी, कैलाश चौधरी, गौरव लोहार, विशाल चौधरी और मनीष खत्री मौजूद रहे। मावली के 11 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होना क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

Tags: